नई दिल्ली, जनवरी 30 -- मध्य भारतीय राज्यों से लेकर उत्तर पश्चिम में कई स्थानों पर मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही इनमें शामिल कई राज्यों में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा जैसे कुछ राज्य घने कोहरे का सामना करेंगे।आज का मौसम IMD ने शुक्रवार को बताया कि 30 जनवरी की रात पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर पश्चिम भारत में बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। 31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। ऐसा ही मौसम हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.