नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में शीशमहल का जिक्र कर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा है। राहुल गांधी ने कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने अलग राजनीति का वादा किया था। लेकिन केजरीवाल अपनी छोटी सी गाड़ी से आए और करोड़ो रुपए के 'शीशमहल' में चले गए। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधने के बाद राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "उन्होंने एक नई तरह की राजनीति की बात की थी। मैं राजनीति दूसरी तरह से करूंगा। खंभे पर चढ़ गए थे। लाल रंग का स्वेटर पहना था.। याद है आपको? छोटी सी गाड़ी से आए थे, वैगन R से।" राहुल गांधी ने आगे कहा, "वैगन R में आए...