नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- फॉक्सवैगन (VW) 9 अप्रैल को भारत में अपनी पॉप्युलर एसयूवी - Taigun के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस मिड-साइज एसयूवी के नए टीजर को रिलीज करके ग्राहकों की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। इस टीजर में एसयूवी डिजाइन हाइलाइट्स को दिखाया गया है। कंपनी ने जो टीजर शेयर किया है, उसमें आप कनेक्टेड एलईडी हेडलैंप्स, इल्यूमिनेटेड फॉक्सवैगन लोगो, एलईडी टेललैंप्स और Taigun बैज को देख सकते हैं। साथ ही नजदीक से देखने रक आप रेड फिनिश में GT बैज भी देख सकते हैं।इल्यूमिनेटेड फॉक्सवैगन लोगो और रीडिजाइन किए गए बंपर फेसलिफ्ट टाइगुन के फ्रंट फेसिया में स्लीकर एलईडी हेडलाइट्स, फुल-विड्थ एलईडी पोजिशनिंग लैंप, इल्यूमिनेटेड फॉक्सवैगन लोगो और रीडिजाइन किए गए बंपर मिलेंगे। कुल मिलाकर फेललिफ्ट टाइगुन के फ्रंट फेसिया का...