वाल्मीकिनगर, सितम्बर 22 -- बिहार के प्रसिद्ध वाल्मीकि टाइगर रिजर्व(वीटीआर) के बाघ से इला इलाके में दहशत है। वाल्मीकिनगर के एनपीसीसी कॉलोनी निवासी रोहित तिवारी के बथान में घुसकर बाघ ने एक गाय को मार दिया है। वाल्मीकिनगर के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर बाघ के पगमार्क मिले हैं। उस इलाके में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। घटना स्थल के आसपास से जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते में सीसीटीवी लगाया जा रहा है। जिससे बाघ की निगरानी कर उसे उसके कोर एरिया में वापस भेजा जा सके। मामला यह है कि वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट के जंगल से एनपीसीसी कॉलोनी सटा हुआ है। स्थानीय निवासी रोहित तिवारी के घर के सामने उनके मवेशियों को रखने के लिए बथान (टीन का शेड वाला घर)बना हुआ है। उसमें उनकी गाय बंधी हुई थी। रात्रि एक बजे के करीब गाय के चिल्लान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.