ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी, दिसम्बर 24 -- वर्ष 2025 वृष राशि वालों के लिए मानसिक तनाव अति उत्साह सुख में कमी वाला बना रहा, स्थिरता में कमी देखने को मिली, लेकिन जीवनसाथी का सुख एवं छोटे-मोटे कार्यों में सफलता भी मिलती रही, परंतु मानसिक स्थिति अच्छी नहीं कहीं जा सकती। वृष राशि वालों के लिए वर्ष 2026 आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण से काफी परिवर्तन वाला साबित होगा।हेल्थ के लिहाज से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2026 स्वास्थ्य एवं मनोबल की दृष्टिकोण से वर्ष थोड़ा सा नकारात्मक प्रभाव स्थापित करने वाला हो सकता है। किसी भी कार्य के निर्णय लेने में किसी और की सहायता लेनी पड़ सकती है । पेट एवं आंतरिक समस्या इस वर्ष परेशान कर सकती है। हृदय रोग या सीने की तकलीफ तनाव उत्पन्न कर सकती है। पाइल्स, फैटी लिवर, पीलिया, हाइपर गैस्ट्रिक इस वर्ष स्वास्थ...