नई दिल्ली, मार्च 18 -- नवरात्रि का पावन त्योहार भारत के अलग-अलग हिस्सों में धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार के पहले दिन लोग घर की साफ-सफाई करके कलश स्थापना करते हैं और माता रानी की सच्चे मन से पूजा भी करते हैं।कहते हैं कि नवरात्रि में जो लोग सच्चे मन से पूजा पाठ करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। देवी मां को खुश करने के लिए कुछ लोग नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। व्रत के दिन लोग अनाज से परहेज करते हैं और सिर्फ फलाहारी खाना खाते हैं। अगर आप उपवास रख रहे हैं और सिर्फ हेल्दी चीजों से व्रत खोलना चाहते हैं तो यहां बताई रेसिपी ट्राई करें। इस रेसिपी में पनीर की टिक्की को दही के साथ मिलाकर एक मील तैयार कर सकते हैं। इस पौष्टिक और टेस्टी मील को आप सिर्फ 20 मिनट में बना सकते हैं। ये डिश उन लोगों के लिए बेस्ट है जो तली भुनी चीजें अवॉइड ...