नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- OTT प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच Vodafone ने यूके में एक नया एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म Vodafone TV लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया प्लेटफॉर्म लाइव टीवी, OTT स्ट्रीमिंग, ऑन-डिमांड कंटेंट और क्लाउड गेमिंग को एक ही जगह उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है। खास बात यह है कि लॉन्च के समय Vodafone TV में Netflix और HBO Max जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी शामिल होंगे। Vodafone TV को एक Android TV आधारित सेट-टॉप बॉक्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक यह सेवा अक्टूबर, 2026 से यूके में उपलब्ध होगी। इसका फायदा नए और मौजूदा Vodafone ग्राहकों को मिलेगा, जिनके पास योग्य होम ब्रॉडबैंड, 5G ब्रॉडबैंड या मोबाइल प्लान होगा। हालांकि, Vodafone ने अभी Vodafone TV के बॉक्स और अलग-अलग पैकेज की कीमतों का खुलासा नहीं क...