नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- स्मार्टफोन ब्रैंड vivo अपनी V-Series में नया स्मार्टफोन vivo V80 पेश करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो स्मार्टफोन से फोटो और वीडियो शूट करने के साथ-साथ उन्हें क्रिएट और शेयर भी करते हैं। कंपनी ने फोन के लॉन्च से जुड़ी तारीख 6 अक्टूबर 2026 कन्फर्म की है। vivo V80 में सबसे ज्यादा फोकस कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग अनुभव पर देखने को मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि फोन में 4K Cinematic Video और 4K 60fps Video रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इसका मकसद यूजर्स को रोजमर्रा के पलों से लेकर त्योहारों और खास मौकों तक बेहतर क्वालिटी का वीडियो रिकॉर्ड करने में मदद करना है। 4K 60fps रिकॉर्डिंग खासतौर पर तेज मूवमेंट वाले सीन को ज्यादा स्मूद तरीके से कै...