नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Vivo V80 को लेकर भारतीय यूजर्स का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले फोन की संभावित कीमत सामने आई है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि Vivo V80 प्रीमियम सेगमेंट में आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। लीक के मुताबिक, Vivo V80 की शुरुआती कीमत भारत में 60,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है। रिपोर्ट में फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के बॉक्स पर 1,19,999 रुपये की MRP दिखाई गई है। हालांकि, बॉक्स MRP और फोन के मार्केट प्राइस से अलग हो सकती है। इसलिए 60,000 रुपये से ज्यादा की कीमत को फिलहाल संभावित कीमत के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। Exclusive!! 🌟VIVO V80 (8GB/128GB) BOX MRP : Rs.1,19,999Specs:- 6.59" 144H...