Vivah Muhurat 2026-27: नवंबर-दिसंबर में कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त, देखें 2027 की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- Shadi Vivah Muhurat 2026-27: घर में शादी की तैयारी चल रही है तो सबसे पहले शुभ तारीख की तलाश शुरू हो जाती है। कोई इस साल नवंबर-दिसंबर में विवाह करना चाहता है तो किसी ने नए साल में शादी की योजना बनाई है। ऐसे परिवारों के लिए आने वाले महीनों के विवाह मुहूर्त जानना जरूरी है। साल 2026 में अब कुछ ही विवाह मुहूर्त बचे हैं। वहीं, 2027 में जनवरी से जून और फिर नवंबर-दिसंबर तक शादी के कई शुभ अवसर मिलेंगे। हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में से एक माना गया है। इसलिए शादी की तारीख तय करते समय पंचांग का विशेष ध्यान रखा जाता है। तिथि, नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति देखने के बाद विवाह का शुभ मुहूर्त निकाला जाता है। यही वजह है कि हर दिन शादी के लिए शुभ नहीं माना जाता। साल 2026 में देवउठनी एकादशी यानी 20 नवंबर के बाद विवाह का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.