नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Happy vishwakarma puja wishes 2026: विश्वकर्मा पूजा का पर्व हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाया जाता है। इस साल विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को है। इसे विश्वकर्मा जयंती भी कहा जाता है। भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य निर्माण कला का अधिष्ठाता माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, उन्होंने देवताओं के महल, अस्त्र-शस्त्र, सोने की लंका और द्वारका नगरी का निर्माण किया था। विश्वकर्मा जयंती के दिन सभी प्रकार की मशीनों, औजारों, कारखानों और वाहनों की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन लोग विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही अपनों को खास दिन की बधाई भी देते हैं। आप भी इन 10+चुनिंदा मैसेज से भेजें विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्वकर्मा पूजा की बधाई के लिए संदेश: 1. निर्बल हैं तुम से बल मां...