नई दिल्ली, मार्च 31 -- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह एफबीआई चीफ काश पटेल का है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ ईरानी हैकर्स ने पटेल का निजी ईमेल अकाउंट हैक करके उनके कुछ निजी फोटोस और वीडियो सार्वजनिक कर दिए। इसके बाद यह वीडियो भी लोगों को असली जैसा लगने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक व्यक्ति हिंदी गाने 'सुन साहिबा सुन' पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। कई हैंडल्स ने इसे काश पटेल का कहकर प्रचारित करना शुरू कर दिया। लेकिन वास्तव में इस वायरल वीडियो का काश पटेल या कथित हैकिंग से कोई संबंध नहीं है। यह वायरल वीडियो इस विवाद से पहले का है और 2022 में ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका था। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति काश पटेल नहीं है। बताया जाता है कि यह एक अलग व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.