Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट पर बैठ गया व्यक्ति, लोगों ने लिए मजे
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। कई बार इसमें लड़ाई होती है, तो कई बार लोग रील बनाते या फिर कोई हरकत करते हुए नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति भरे हुए कोच में महिला सीट पर बैठा होता है। महिलाओं के आने के बाद भी वह उस सीट से नहीं उठता। इसके बाद आसपास के लोग उसका विरोध करना शुरू कर देते हैं लेकिन वह उठने से इनकार करता है। इसके बाद लोग उसकी हूटिंग करना शुरू कर देते हैं। वायरल हो जाने के सवाल पर वह कहता है कि मुझे वायरल कर दो। सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मेट्रो के भीड़-भाड़ वाले कोच में एक व्यक्ति महिला सीट पर बैठा हुआ है। इसके बाद वहां पर खड़ी कुछ महिलाएं उसे उठने के लिए कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.