Viral Video: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का स्पेशल कूलिंग वाले हेलमेट, गर्मी हो जाएगी छूमंतर; लोग क्या बोले?
नई दिल्ली, मई 25 -- पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर जा रहा है। ऐसे में सूरज की सीधी धूप में काम करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस विभाग ने खास पोर्टेबल कूलिंग फैन हेलमेट लॉन्च किया है। इस नई नवेले हेलमेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इसका परीक्षण किया जा रहा है। अगर यह सही रहता है, तो बड़े स्तर पर इसका उपयोग किया जाएगा। विभाग की तरफ से बताया गया कि दिल्ली की बढ़ती गर्मी के बीच ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को घंटो तक कड़ी धूप में खड़ा रहना पड़ता है। हीटवेव की वजह से उनके स्वास्थ्य पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ रहा था। इसी को देखते हुए विभाग ने इन पोर्टेबल कूलिंग फैन हेलमेट का इस्तेमाल करना शुरू किया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.