दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली इलाके में शुक्रवार को वीआईपी मूवमेंट के कारण कई रास्तों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड और जनपथ रोड पर किसी वाहन के रुकने या पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान वंदे मातरम् मार्ग-साइमन बोलिवर मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सुनहरी मस्जिद और रेल भवन गोलचक्कर के पास डायवर्जन रहेगा। यशवंत प्लेस गोलचक्कर, रायसीना रोड और रफी मार्ग का वैकल्पिक रूप से उपयोग किया जा सकता है। इस दौरान लोगों से दिल्ली के इन रास्तों पर ना जाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली के अलग-अलग रास्तों पर समय के हिसाब से डायवर्जन किया गया है।दोपहर 12:30 बजे तक दिल्ली में ट्रैफिक का चक्कर आज दिनभर लगा रहेगा। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक लोगों को ट्रैफिक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.