नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार मेकर VinFast ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार VF5 के फेसलिफ्ट मॉडल को रिवील कर दिया है। साल 2022 में लॉन्च हुई यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली ग्लोबल EVs में से एक है। करीब चार साल बाद इसे कई बड़े बदलावों के साथ अपडेट किया गया है। नई VF5 में पहले से ज्यादा बॉक्सी डिजाइन, नया इंटीरियर और बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। खास बात यह है कि इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और इसका डिजाइन पेटेंट भी सामने आया था।पहले से ज्यादा SUV जैसा हुआ डिजाइन नई विनफास्ट VF5 फेसलिफ्ट का एक्सटीरियर पुराने मॉडल से काफी अलग है। इसका डिजाइन अब ज्यादा अपराइट और बॉक्सी है, जिससे यह पहले से ज्यादा एसयूवी जैसी दिखती है। इसकी लंबाई 3,987mm, चौड़ाई 1,772mm और ऊंचाई 1,595mm है। यानी पुरा...