नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast जल्द ही अपडेटेड VF5 इलेक्ट्रिक SUV को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इस कार का डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल किया जा चुका है और देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके टेस्टिंग मॉडल भी देखे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। नई VF5 का मुकाबला सीधे Tata Nexon EV जैसी पॉप्युलर इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। आइए जानते हैं इसमें कंपनी क्या कुछ ऑफर करने वाली है।पहले से ज्यादा SUV जैसा होगा डिजाइन विनफास्ट VF5 के मौजूदा मॉडल का डिजाइन काफी हद तक एक लंबी हैचबैक जैसा है, लेकिन फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी इसे ज्यादा एसयूवी जैसा लुक देने वाली है। भारत में सामने आए डिजाइन पेटेंट में इसके फ्रंट प्रोफाइल में बड़े बदलाव दिखाई दिए हैं। नई VF5 में पहले से स्लिम LED हेडलैंप दिए जा...