नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- VinFast ने इंडियन मार्केट में अपने पोर्टफोलियो को बड़ा करते हुए नई MPV को लॉन्च किया है। इसका नाम - VinFast VF MPV 7 है। इसकी क्लेम्ड रेंज सिंगल चार्ज पर 517 किलोमीटर तक है। खास बात है कि यह मात्र 30 मिनट में 10 से 70 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है। इसकी कीमत 24,49,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। विनफास्ट की इस नई एमपीवी में लगा मोटर 204 PS की मैक्सिमम पावर ऑफर करता है। यह 9 सेकेंड से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। आइए डीटेल में जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक एमपीवी के बारे में। इलेक्ट्रिक VF MPV 7 की बुकिंग शुरू हो गई है। इसे आप 21 हजार रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं। जबर्दस्त डिजाइन और इंप्रेसिव डाइमेंशनVF MPV 7 की लंबाई 4,740 मिमी, चौड़ाई 1,872 मिमी और ऊंचाई 1,734 मिमी है। इन सबके साथ, इसमें 1,240 ...