नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- वियतनाम की कार कंपनी VinFast इंडियन मार्केट के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कार डिवेलप करने वाली है। यह जानकारी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दी गई है। कंपनी भारतीय बाजार को लेकर अपनी स्ट्रैटिजी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है और ये नए ईवी इसी का हिस्सा हैं। खास बात यह है कि इन दोनों गाड़ियों को भारतीय ग्राहकों की जरूरत और बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों मॉडल को इंटर्नली VF X और VF Y कोडनेन दिया गया है। अभी कंपनी का यह प्लान शुरुआती स्टेज में है और आगे चल कर इसमें बदलाव भी हो सकता है।12 हजार डॉलर से कम हो सकती है कीमत नई गाड़ियों में VF X को कंपनी की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार के तौर पर तैयार करने की योजना है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत 12,000 डॉलर यानी करीब 10 से 11 लाख रुपये से ...