विकासनगर, सितम्बर 22 -- Vikasnagar News: चकराता। श्री सत्य साई सेवा समिति ओली चकराता के तत्वावधान में विवेकानंद अस्पताल देहरादून ने चकराता और सहिया में निशुल्क नेत्र शिविर लगाया। दोनों केंद्रों पर 81 मरीजों की जांच हुई, जिसमें 19 में मोतियाबिंद मिला। चकराता में 31 मरीजों की जांच में चार और सहिया में 50 मरीजों की जांच में 15 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। इनमें 11 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए विवेकानंद अस्पताल देहरादून भेजा गया। डॉ. विपिन कुमार और सहिया में डॉ. संतोष कुमार ने जांच की। इस दौरान समिति के इंचार्ज सूरज प्रकाश कौल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...