Vikasnagar News: 535 करोड़ की सीवर-पेयजल योजना में अनियमितताओं की, सात विभाग करेंगे जांच
विकासनगर, अगस्त 22 -- Vikasnagar News: नगर पालिका क्षेत्र में करीब 535 करोड़ रुपये की सीवर एवं पेयजल योजना के निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सात विभागों को जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत में घटिया निर्माण, राजस्व संबंधी संभावित अनियमितताओं, नियम विरुद्ध वाहनों के संचालन, खनन सामग्री के कथित अवैध भंडारण-परिवहन और एक ही सड़क पर दो विभागों द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने जैसे बिंदु उठाए गए थे। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश शहर में बिछ रही सीवर लाइन कार्य में अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय में की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए एसडीएम विकासनगर, कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.