Vikasnagar News: 535 करोड़ की परियोजना पर कांग्रेस के गंभीर आरोप
विकासनगर, अगस्त 6 -- Vikasnagar News: शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश ने 535 करोड़ की सीवर एवं पेयजल परियोजना के निर्माण गुणवत्ता, कथित अवैध खनन, राजस्व हानि और अन्य अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। गुरुवार को सैयद रोड स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि परियोजना का कार्य कर रही ईएमएस कंपनी लंबे समय से शहरवासियों का शोषण कर रही है। आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार कंपनी की ओर से पिछले करीब डेढ़ वर्ष से खनन सामग्री का कथित रूप से अवैध भंडारण और परिवहन किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक वैधानिक अनुमति और अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.