Vikasnagar News: 30 साल बाद क्वासा गांव में हुआ पांडव नृत्य, तीन दिन तक गूंजे जयकारे
विकासनगर, नवम्बर 3 -- Vikasnagar News: कालसी, संवाददाता। जौनसार-बावर की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक पांडव नृत्य 30 साल बाद क्वासा गांव में आयोजित हुआ। तीन दिन तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान का मंगलवार को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। गांव की खुशहाली, सुख-समृद्धि और रक्षा की कामना के लिए आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। तीन दशक बाद आयोजन होने से ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। खत बहलाड के अध्यक्ष एवं क्वासा निवासी बलवीर सिंह चौहान ने बताया कि पांडव नृत्य (पुज) में गांव के प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति ने उपवास रखा। पंडित, पाबज और माली की मौजूदगी में ग्रामीणों ने ठारी की पूजा-अर्चना कर गांव और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। अनुष्ठान के दौरान पांडवों ने घर-घर जाकर भिक्षा मांगी। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.