विकासनगर, अक्टूबर 3 -- Vikasnagar News: जमीन का सौदा कर 26 लाख रुपये लेने के बाद कथित तौर पर रजिस्ट्री नहीं कराने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सहसपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार डाकपत्थर रोड, सहसपुर निवासी दीपक गुप्ता पुत्र बाबूराम ने आरोप लगाया कि जोगेंद्र सिंह पुत्र तार सिंह निवासी तुंतोवाला ने फतेहपुर स्थित अपनी बताई गई जमीन का सौदा उसके साथ किया था। करीब 260.22 वर्गमीटर भूमि का सौदा एक करोड़ तीन लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को दोनों पक्षों के बीच अनुबंध हुआ। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जाले:जमीन बिक्री में 10 लाख की ठगी का आरोप, केस दर्ज शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अब तक कुल 26 लाख रुपये आरोपी को दिए। इसमें 21 लाख रुपये नकद और चार-चार लाख रुपये के...