Vikasnagar News: 250 बच्चों के दांतों का परीक्षण किया
विकासनगर, जुलाई 13 -- Vikasnagar News: चकराता। जौनसार पब्लिक स्कूल चकराता में छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉक्टर ने बच्चों को दांतों की साफ सफाई व देखरेख की जानकारी देते हुए करीब 250 विद्यार्थियों के दांतों का परीक्षण किया। डॉ. ज्योति कालाकोटी ने बच्चों को मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए दांतों की सफाई, ब्रश करने की तकनीक और खानपान से जुड़ी सावधानियों के बारे में उपयोगी सुझाव दिए। कहा कि नियमित ब्रश करना और मीठी चीजों का सीमित सेवन करना दांतों को स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मृदुला थापा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.