Vikasnagar News: 22.81 ग्राम स्मैक के साथ डिलीवरी व्वॉय गिरफ्तार
विकासनगर, अक्टूबर 3 -- Vikasnagar News: सामान पहुंचाने की आड़ में नशे की सप्लाई कर रहे एक डिलीवरी ब्वॉय को सेलाकुई पुलिस ने 22.81 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सेलाकुई क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास पार्क में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 22.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान कमल चौधरी उर्फ बॉबी (30) पुत्र कटार सिंह निवासी कुआंखेड़ा, लक्सर, हरिद्वार, हाल निवासी राजावा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.