विकासनगर, अक्टूबर 22 -- Vikasnagar News: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठन को मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है। गुरुवार को विधानसभा विकासनगर में जिला अध्यक्ष मीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ सशक्तीकरण, संगठनात्मक कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई। इस दौरान नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी आशीष रावत और विधानसभा विस्तारक अजय कंसवाल का स्वागत किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मंडल महामंत्रियों ने भाग लिया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: मिशन 2027 के लिए बूथ मजबूत करने में जुटी भाजपा विधायक ...