Vikasnagar News: 20 पेटी देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
विकासनगर, जुलाई 5 -- Vikasnagar News: त्यूणी। ऑप्रेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने 20 पेटी देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात थाना पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान अटाल-मीनस रोड पर जंगलात बैरियर के पास एक वाहन खड़ा मिला। पुलिस कर्मियों को देखकर चालक ने वाहन स्टार्ट कर भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर करीब एक किमी दूर वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से 20 पेटी देसी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी ने बताया कि चालक नरवीर सिंह निवासी चईजन-नेरवा हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: त्यूणी में 20 पेटी देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.