विकासनगर, जुलाई 20 -- Vikasnagar News: विकासनगर। कोतवाली सहसपुर क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार परिजन राजस्थान गए थे। 18 जुलाई को वापस घर लौटने पर उन्हें पता चला कि उनकी 17 वर्षीय भांजी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों के अनुसार, किशोरी के घर से जाने से कुछ दिन पहले चार हजार रुपये गायब हुए थे। बाद में उसके पास से 1500 रुपये मिलने की बात भी सामने आई। इस संबंध में पूछताछ के बाद किशोरी 18 जुलाई की शाम करीब पांच बजे घर से बिना बताए एक छोटा बैग लेकर चली गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल ने प्रदीप रावत ने बताया कि गुमशुदी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दु...