Vikasnagar News: 17 करोड़ का अस्पताल भवन दो साल से बंद, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण
विकासनगर, अक्टूबर 28 -- Vikasnagar News: डाकपत्थर में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बना चार मंजिला अस्पताल भवन दो साल से तैयार खड़ा है, लेकिन अब तक इसमें स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। अस्पताल बंद होने से डाकपत्थर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इलाज के लिए विकासनगर और देहरादून पर निर्भर रहना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विपिन कुमार गोयल ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी विकासनगर और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र भेजकर अस्पताल जल्द शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विकासनगर के सरकारी अस्पताल पर आसपास के करीब 30 गांवों की आबादी निर्भर है। ऐसे में डाकपत्थर अस्पताल शुरू होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकता है और विकासनगर अस्पताल पर भी दबाव कम होगा।गोयल ने गंगोत्री और यमुनोत्री की ओर जाने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.