Vikasnagar News: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में हुआ क्षतिग्रस्त, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
विकासनगर, जुलाई 28 -- Vikasnagar News: प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने पुल के एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 16 करोड़ के खर्च से बने पुल के एप्रोच रोड का क्षतिग्रस्त होना विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और घटिया निर्माण कार्य का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि करीब 16 करोड़ की लागत से पुल का जीर्णोद्धार किया गया, लेकिन जनता के लिए खोले जाने के महज 16 दिन के भीतर ही पुल की एप्रोच रोड का हिस्सा ढह गया। उन्होंने बताया कि सात जुलाई को अस्थायी मार्ग टूटने के बाद उन्होंने स्वयं निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया था। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: विधायक ने पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.