विकासनगर, अक्टूबर 12 -- Vikasnagar News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। धर्मावाला से प्रतीतपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग ने करीब 12 साल पहले सड़क का निर्माण कराया था, लेकिन इसके बाद से मरम्मत नहीं की गई। वर्तमान में सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीण ग्राम प्रधान पति ऋषिपाल सैनी के आवास पर एकत्र हुए। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए शासन-प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्राम प्रधान पति ऋषिपाल सैनी ने...