विकासनगर, अक्टूबर 2 -- Vikasnagar News: सेलाकुई। नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड एक में पहली बार वार्ड रत्न सम्मान 2026 समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 लोगों को विधायक सहदेव पुंडीर और सभासद विनोद कुमार केमनी ने प्रमाणपत्र व माला पहनाकर सम्मानित किया। वार्ड के विकास और जनहित के कार्यों में सहयोग करने वाले वार्ड मित्रों को भी सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...