Vikasnagar News: मानसून में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें
विकासनगर, जुलाई 21 -- Vikasnagar News: ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने मंगलवार को जौनसार बावर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने साहिया स्थित विद्युत सब-स्टेशन का औचक निरीक्षण कर मानसून काल में बिजली की स्थिति को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता युधवीर सिंह तोमर ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई तकनीकी समस्या आती है, तो उसे न्यूनतम समय में ठीक कर आपूर्ति बहाल करना प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने त्यूनी, सावड़ा, चकराता और सहिया जैसे दूरस्थ सब-स्टेशनों पर पोल, तार और अन्य आवश्यक सामग्री का अग्रिम स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, बरसात में जजरेड़ पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग बाधित होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.