Vikasnagar News: हृदय रोगियों के लिए निःशुल्क जांच शिविर एक नवंबर को
विकासनगर, अक्टूबर 24 -- Vikasnagar News: श्री सत्य साई सेवा संगठन उत्तराखंड की ओर से एक नवंबर को देहरादून के साइग्रेस अकादमी, रायपुर चौक में निःशुल्क हृदय जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार मरीजों का इलाज और आवश्यक सर्जरी श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल, अहमदाबाद एवं राजकोट में निःशुल्क की जाएगी। श्री सत्य साई सेवा समिति ओली, चकराता के इंचार्ज सूरज प्रकाश कौल ने जौनसार-बावर के हृदय रोगियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.