विकासनगर, नवम्बर 9 -- Vikasnagar News: विकासनगर। हिमाचल प्रदेश में यमुना नदी में बाढ़ और कटाव रोकने के लिए प्रस्तावित 256 करोड़ रुपये की योजना से उत्तराखंड के डाकपत्थर और विकासनगर क्षेत्र को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। हिमाचल के पांवटा साहिब क्षेत्र में यमुना और उसकी सहायक नदियों के करीब 37 किलोमीटर हिस्से में तटीकरण और चैनलाइजेशन के कार्य प्रस्तावित हैं। योजना का शुरुआती हिस्सा डाकपत्थर बैराज के नजदीक खोजरी-माजरी से जुड़ता है। इन कार्यों से बरसात के दौरान नदी के पानी को निर्धारित मार्ग में रखने, किनारों के कटाव को रोकने और आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ के खतरे से बचाने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...