विकासनगर, नवम्बर 4 -- Vikasnagar News: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव महोत्सव पखवाड़े के तहत बुधवार को राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय, लागा पोखरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हारूल, तांदी, जैता और रासो नृत्य प्रस्तुत कर जौनसार-बावर की लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी। कार्यक्रम में कुल 262 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष किशन कुमार रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य हंस कुमार चौहान ने बताया कि एक से 15 नवंबर तक आयोजित पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय समाज की परंपराओं और विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मंच पर उतरी जनजातीय ल...