विकासनगर, अगस्त 18 -- Vikasnagar News: नगर पंचायत सेलाकुई क्षेत्र में उपभोक्ताओं को हर माह समय पर विद्युत बिल नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार लगातार दो माह का बिल एक साथ भेज दिया जाता है। इससे एकमुश्त अधिक राशि का भुगतान करना पड़ता है, जिससे आर्थिक परेशानी बढ़ जाती है। मंगलवार को क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अर्जित भट्ट से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उपभोक्ताओं ने मांग की कि प्रत्येक माह समय पर विद्युत बिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि दो-दो माह का बिल एक साथ आने की समस्या से निजात मिल सके। लोगों ने बताया कि समय पर बिल नहीं मिलने के कारण भुगतान में भी दिक्कत होती है। उन्होंने विभाग से बिल वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने ...