Vikasnagar News: हरिपुर में दूसरे चरण के घाटों का सर्वे शुरू
विकासनगर, अक्टूबर 24 -- Vikasnagar News: हरिपुर में यमुना तट पर दूसरे चरण के घाटों के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने निजी संस्था के माध्यम से सर्वे शुरू करा दिया है। घाटों के साथ पार्किंग और गंदे नाले के ट्रीटमेंट की योजना भी है। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। पहले चरण के घाटों का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर चुके हैं। यमुना कृष्ण धाम में मां यमुना की प्रतिमा और शाम की आरती के चलते यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ रही है। लोक पंचायत यमुना तीर्थ समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि दूसरे चरण के कार्य से हरिपुर में धार्मिक गतिविधियों और स्थानीय आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीचन्द शर्मा ने कहा कि भविष्य में हरिपुर चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.