Vikasnagar News: हरिपुर में दुकान का छज्जा गिरने से बुजुर्ग की मौत
विकासनगर, अगस्त 4 -- Vikasnagar News: कालसी के कोटी रोड स्थित हरिपुर में मंगलवार सुबह तेज बारिश के दौरान दुकान का छज्जा गिरने पर मलबे की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया गया है कि विक्रम सिंह (64) का कोटी रोड हरिपुर में मकान और दुकान है। मंगलवार को तेज बारिश के दौरान वह दुकान के आगे छज्जे के नीचे बैठे हुए थे। अचानक तेज बारिश के दौरान छज्जा गिर गया, जिससे विक्रम सिंह मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से निकालकर उन्हें लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में एनएच की ओर से अतिक्रमण हटाया गया था, जिससे छज्जे का कुछ हिस्सा भी तोड़ा गया था। विक्रम सिंह ने उसे रिपेयर करवाया था, जो बारिश के कारण टूट गया, जिससे यह हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.