विकासनगर, अगस्त 1 -- Vikasnagar News: हरबर्टपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। आधार सेवा केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि हरबर्टपुर के लोगों को आधार कार्ड बनवाने, किसी भी प्रकार का संशोधन कराने और अन्य संबंधित कार्यों के लिए दूर-दराज के सीएससी सेंटर पर नहीं जाना पड़ेगा। सभी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी। कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को देखते हुए हरबर्टपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के परिसर में इसका शुभारंभ किया गया है। आधार केंद्र पर आने वाले लोगों को बैठने, पीने के पानी और उनके वाहनों की पार्किंग में कोई दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। नए केंद्र के शुरू होने से लोगों की वर्षों पुरानी समस्य...