Vikasnagar News: हरबर्टपुर में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने जाना नशे का दुष्प्रभाव
विकासनगर, अक्टूबर 9 -- Vikasnagar News: नशामुक्त भारत अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, हरबर्टपुर में शुक्रवार को जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनिन्द्र बड़थ्वाल ने किया। उन्होंने नशे को युवा पीढ़ी के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यशाला से पूर्व विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे से स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नशे को ना, जीवन को हां का संदेश लेकर निकले छात्र इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.