Vikasnagar News: हरबर्टपुर और सेलाकुई में नामित सदस्यों ने ली शपथ
विकासनगर, जुलाई 27 -- Vikasnagar News: नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर और नगर पंचायत सेलाकुई में सोमवार को सरकार की ओर से नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। दोनों निकायों में तीन-तीन नामित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हरबर्टपुर में पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने नरेश कन्नौजी, पूजा कपिल और भगवान सिंह चौहान को शपथ दिलाई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवनामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। नवनामित सभासदों ने भी जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। समारोह में सभासद राजेंद्र प्रसाद पटेल, मेघश्याम शर्मा, सुरजीत सिंह भग्गा, नेहा, अर्चना नेगी तथा अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र पंवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: भवाली पालिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.