विकासनगर, अगस्त 28 -- Vikasnagar News: महासू धाम मंदिर हनोल में तीर्थाटन के साथ पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पीपल पार्क को ईको टूरिज्म पार्क के रूप में विकसित करने की मांग उठी है। इस संबंध में हनोल चातरा की क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना राजगुरु ने मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में रीना राजगुरु ने बताया कि हनोल-कुपड़ खड्ड के समीप चकराता वन प्रभाग की ओर से पूर्व में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीपल पार्क का निर्माण किया गया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते पार्क वर्तमान में खस्ताहाल स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि महासू धाम मंदिर हनोल में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां सीमित होने के का...