Vikasnagar News: सड़कों की बेरुखी से हलकान जनजीवन, सहिया क्षेत्र में चार मार्ग बंद
विकासनगर, अगस्त 24 -- Vikasnagar News: क्षेत्र में लगातार बंद हो रही सड़कों से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। सोमवार को भी इलाके की चार प्रमुख सड़कें बंद रहने से ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसान अपनी तैयार नकदी फसलों को मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वहीं संबंधित विभाग की सुस्ती से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते एक महीने से क्षेत्र में लगभग हर रोज सड़कें बंद हो रही हैं। सोमवार को पीएमजीएसवाई कालसी के तहत आने वाले कोठा बैंड-सैंज-चंदोऊ मोटर मार्ग, कठगां-सोलग-झिटाड़ मोटर मार्ग, कोटि-डिमऊ मार्ग और लाखामंडल-नाडा मोटर मार्ग पूरी तरह बंद रहे।सड़कें बंद होने से सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है। नकदी फसलें, जैसे टमाटर, हरा धनिया और हरी सब्जियां, समय पर मंडियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.