विकासनगर, अगस्त 29 -- Vikasnagar News: शुक्रवार रात पहाड़ों में हुई भारी बारिश के बाद स्वारना नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव से रामपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को चोई बस्ती से जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा शनिवार को बह गया। इससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं, रेतीवाला में भूस्खलन के कारण सड़क का पुस्ता टूटकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में आ गया। मलबे और बोल्डर की चपेट में आने से विद्यालय की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और शौचालय भी बंद हो गया है। स्वारना नदी के उफान से नदी किनारे बड़े पैमाने पर कटाव हुआ। इसका असर रामपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को चोई बस्ती से जोड़ने वाली सड़क पर पड़ा। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर स्थानीय निवासी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तनवीर अली ने...