Vikasnagar News: स्वारना नदी किनारे सुरक्षा को लगाया तार जाल
विकासनगर, सितम्बर 2 -- Vikasnagar News: स्वारना नदी के तेज बहाव से शिवनगर बस्ती पर मंडरा रहे खतरे के बीच नगर पंचायत ने सुरक्षा के इंतजाम तेज कर दिए हैं। नदी के कटाव को रोकने और पानी को बस्ती की ओर आने से बचाने के लिए नदी किनारे तार जाल लगाए जा रहे हैं। साथ ही जेसीबी की मदद से नदी के बहाव का रुख दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। बीती 30 अगस्त को स्वारना नदी के उफनते पानी ने शिवनगर बस्ती में भारी नुकसान पहुंचाया था। तेज बहाव की चपेट में आने से दो मकानों का अगला हिस्सा बह गया था। इसके बाद से क्षेत्र में नदी के कटाव और बस्ती को संभावित नुकसान को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने बताया कि मंगलवार को जेसीबी की मदद से नदी के पानी का रुख बस्ती से दूसरी ओर मोड़ने का प्रयास किया गया था। हालांकि रात के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.