Vikasnagar News: स्लोगन प्रतियोगिता में अंबिका ने बाजी मारी, आंचल दूसरे स्थान पर रही
विकासनगर, नवम्बर 4 -- Vikasnagar News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में बुधवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भागीदारी को लेकर रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित होती है। निर्वाचन साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. सरिता तिवारी ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।राजनीति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. अर्चना धप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.