Vikasnagar News: स्टोन क्रशर की 15 लाख रुपये की रकम हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर, अगस्त 29 -- Vikasnagar News: स्टोन क्रशर की भुगतान राशि में कथित हेराफेरी कर 15 लाख रुपये हड़पने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को सेलाकुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि हरियाणा के झज्जर निवासी संजय कुमार ने 19 जुलाई को थाना सेलाकुई में शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि अरुण कुमार निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी भाऊवाला ने स्टोन क्रशर की भुगतान राशि फर्म के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी खाते में डाल दी और करीब 15 लाख रुपये की हेराफेरी कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात को नामजद आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.