Vikasnagar News: सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विकासनगर, अक्टूबर 1 -- Vikasnagar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड चकराता में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जूनियर एवं वरिष्ठ वर्ग में विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध, चित्रकला और कविता प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग (कक्षा 3 से 8) की भाषण प्रतियोगिता में राउमावि गोरछा की मन्नू जोशी ने प्रथम, राइंका मेहरावना की भव्या रावत ने द्वितीय और राउप्रावि रडू की गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में राउमावि जाड़ी की सोनाक्षी प्रथम, राइंका त्यूनी की अंजलि द्वितीय और राप्रावि क्वांसी की शिवानी तृतीय रहीं। चित्रकला एवं कविता प्रतियोगिता में राइंका त्यूनी के जयदेव ने प्रथम, राप्रावि सिल्वाड़ा के प्रतीक ने द्वितीय और राउमावि मलेथा की कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.